Explore

Search

July 4, 2025 2:42 pm

Our Social Media:

वार्डों एवम बूथ स्तर पर युवा मोर्चा का गठन कर भाजयुमो को सशक्त बनाने लिया गया संकल्प

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर दक्षिण मंडल कार्यसमिति पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीड की हड्डी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। वार्ड की इकाई युवा मोर्चा का गठन युवा मोर्चा के बूथ सिपाहियों के नव निर्माण की योजना एवं युवा मोर्चा मंडल पदाधिकारी के बीच वार्ड की जिम्मेदारियों के तहत कार्य सौंपा गया। आगामी 15 दिवस के अंदर युवा मोर्चा के पदाधिकारी तय समय के अनुसार अपने अपने प्रभाव से प्रभार क्षेत्र वाले वार्ड एवं बूथ के अंतर्गत युवा मोर्चा की टीम का गठन कर भारतीय जनता युवा मोर्चा को सशक्त करने का संकल्प लिया, युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किए गए छलावे छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार युवाओं को कर रही दिग्भ्रमित रोजगार के नए अवसरों पर लगा विराम युवाओं की शिक्षा एवं खेल नीति में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार विफल इन सभी बातों को युवक एवं युवतियों के बीच रखकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के दोहरे मापदंड वादाखिलाफी का जन जागरण युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल के प्रभारी मनीष अग्रवाल, भाजपा मंडल प्रतिनिधि धीरेन्द्र केशरवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, महामंत्री नारायण गोस्वामी के द्वारा युवा मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्य योजना के बारे में मार्ग प्रशस्त किया।
बैठक में स्वागत उद्बोधन युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोनू रजक एवं मंच संचालक मंडल महामंत्री अभिषेक राज ने किया। दक्षिण मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में मुख्य रूप से कन्या शक्ति की सदस्य अनिष्का मिश्रा, उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, देवेश खत्री, मंत्री जकी खान, विजय चंदेल, कोषाध्यक्ष अमन ताम्रकार, कार्याल प्रभारी अरूज़ मिश्रा, रवि साहू, सी ए.अंकित गुप्ता, धनराज जायसवाल, रोहित गेडाम, तनुज रोहरा, आयुष मेहता, हर्ष साहू, मुस्तक मेमन, अखिलेश यादव, बालाजी राव, वरुण दास एवं मंडल के पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Next Post

कृषि बिल लाकर केंद्र सरकार किसानों को मजदूर बनाने पर आमादा है _प्रमोद नायक

Mon Sep 27 , 2021
बिलासपुर । ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 27 सितम्बर को अखिल भारतीय किसान संगठनों द्वारा आहूत महाबंद का समर्थन किया ,ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ,शहर उपाध्यक्ष संजय साहू ने स्थानीय नेहरू चौक पहुंच कर बन्द में शामिल हुए ,प्रमोद नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि […]

You May Like