Explore

Search

August 20, 2025 12:41 am

Our Social Media:

भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल,पूरे जिले से जायेंगे पार्टी कार्यकर्ता

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 9 मार्च 2024 शनिवार को रायपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने प्रातः अपने-अपने क्षेत्रों से सड़क मार्ग से रवाना होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में 9 मार्च को दोपहर प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में मुख्यअतिथि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। सम्मेलन में शामिल होने बिलासपुर जिले के विधानसभा बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रातः रवाना होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

Next Post

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के लोकसभा सम्मेलन में कांग्रेस के 50 से अधिक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

Fri Mar 8 , 2024
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई, जिसमें बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री  अमर अग्रवाल  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद महामंत्री मखमूर खान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सद्दाम खान उपस्थित […]

You May Like