Explore

Search

May 20, 2025 1:07 pm

Our Social Media:

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेताओ के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन आज

बिलासपुर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला कांग्रेस की नेत्रियों को बंधुआ मजदूर की तरह उनका अपमान करने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस द्वारा विरोध रैली निकाली थी इस रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता टेक्टर्स पर सवार थे एवं कांग्रेस की महिला विधायक एवं महिलाओं द्वारा टेक्टर को रस्सी से खिंचती हुई दिखी इससे कांग्रेस के नेताओं एवं कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति घिनौनी एवं घटिया सोच आज भी वही है जैसे पहले भी थी। इस दृष्य की फोटो एवं वीडियों वायरल होने के पश्चात कांग्रेस की चारो ओर थू-थू हो रही है। कांग्रेस के नेताओं की इस प्रकार घटिया सोच एवं मानसिकता सबके सामने आ गई है, इस घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा 12 मार्च शुक्रवार को सायं 4 बजे पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जायेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Next Post

हर समस्या का समाधान और हर रोग का इलाज करने का दावा करने वाले का इलाज पुलिस ने कर दिया ,जादूगर बंगाली बाबा अब पुलिस का जादू देखेगा

Fri Mar 12 , 2021
जादुगर बंगाली बाबा साइबर पुलिस की गिरफ्त में  टी.वी /न्यूज पेपर में शर्तिया ईलाज का उपचार हेतु झांसे देने के लिये चलाया जाता था विज्ञापन।  देश की भोले भाले लोगो की समस्याओं का फायदा उठाकर करता थे ठगी।  आस्था और अंध विश्वास का फायदा उठाकर लोगो को […]

You May Like