प्रदेश महामंत्री सवन्नी सांकेतिक धरना में शामिल हुए
बिलासपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने अपने बिल्हा स्थिति निवास में प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित भाजपा की राज्य व्यापी सांकेतिक धरना में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनाक्रोश लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर है। जिसके लिये प्रदेश की सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। सही समय पर योजना नही बनाने के नतीजा जनता को भूगतना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में धरना सफल रहा है। जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला है। प्रदेश महामंत्री सवन्नी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिये तत्काल कदम उठाने चाहिये। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने कोरोना निमयों के पालन कर धरना में शामिल हुए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोमेश तिवारी ,मंडल उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती वंदना जेंडरे ,युवा मोर्चा के जिला सह प्रभारी कोमल सिंह ठाकुर ,नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन ढोरिया शामिल हुए।
Next Post
भाजपा के बड़े नेता से लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना देकर दिखाई एकजुटता
Sat Apr 24 , 2021
बिलासपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना का भयावह स्थिति और नियंत्रण में प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी के खिलाफ आज 24 अप्रैल को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बिलासपुर जिले मे शनिवार को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक […]
