Explore

Search

May 19, 2025 11:38 am

Our Social Media:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर कल जिला भाजपा के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे

बिलासपुर। कल 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा मंडल के सभी बूथ में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रति वर्ष भाजपा कार्यकर्ता समर्पण दिवस के रूप में मनाते है। पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबो का कल्याण कर अनेक योजनाआें एवं कार्यक्रमां के माध्यम से साकार कर रहे हैं।
श्री कुमावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार इस वर्ष 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बिलासपुर जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक स्थल पर लगी पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन कार्यक्रम करेंगे, जिला एवं मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान तथा मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की योजनाओं पर चर्चा की जायेगी, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम किये जायेंगे, दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से सभी भाजपा मंडलां में आजीवन सहयोग निधि संग्रह का कार्य जिला द्वारा नियुक्त प्रभारियां की उपस्थिति में शुरू किया जायेगा, इस अवसर पर मंडल में रहने वाले भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल संगठन प्रभारी, भाजपा मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा मंडल पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केन्द्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक, बूथ पालक बूथ अध्यक्ष बूथ सचिव बीएलए-2, सांसद विधायक पूर्व सांसद पूर्व विधायक, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम नगर पलिका नगर पंचायत के पार्षद, जनपद सदस्य सरपंच, आई.टी एवं सोशल मीडिया के जिला स्तर एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं सदस्य अपने-अपने मंडल में शामिल होंगे। 20, 21 एवं 22 फरवरी को सभी बूथां में आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान बूथ पालक तथा मंडल द्वारा नियुक्त प्रभारी की उपस्थिति में चलाया जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल ने भाजपा जिला में निवासरत् सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि कल 11 फरवरी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल हो जिससे कार्यक्रम क्रियान्वयन सुचारू रूप से संपन्न हो।इस मौके पर कल
प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार में स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा तत्पश्चात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, बिलासपुर नगर मंडल अध्यक्ष अजीत सिंग भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास ने समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Next Post

रेत के अवैध भंडारण पर कार्रवाई ठीक मगर दाम दुगने क्यों?दाम नियंत्रण के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं?रेत की किल्लत से सब परेशान,सरकारी ठेकेदार भी काम बंद करने उतारू

Thu Feb 10 , 2022
बिलासपुर ।शासन प्रशासन ने रेत माफियाओं और रेत के अवैध संग्रहण पर कार्रवाई क्या की ,शहर में रेत मिलना मुश्किल हो गया है और दाम भी दुगने हो गए है । रेत की अनुपलब्धता और कीमत बढ़ने से निर्माण कार्यों में लगे सरकारी ठेकेदार परेशान होकर कह रहे हैं कि […]

You May Like