Explore

Search

May 20, 2025 10:08 am

Our Social Media:

महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जीवन चरित्र से सीख लेकर जीवन को धन्य बनाएं

कुंडा ।प्रदीप रजक – रविवार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति एवं तेल चित्रों पर माल्यार्पण कर तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

सभी कांग्रेसजन ने दोनों महापुरषो के जीवन चरित्र एवं भारत देश के प्रति उनके अद्वितीय उपकारों को याद करते हुए अपनी विचार प्रकट किये।

जिसमें जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री योगी, सेवादल अध्यक्ष मुकेश झारिया, महामंत्री राजेश शुक्ला,सीमा अगम अनंत ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुंद माधव कश्यप एवं जिला मीडिया प्रभारी चोवा साहू के आभार प्रदर्शन के साथ ही कार्यक्रम समापन की घोषणा हुई।

जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि

छत्तीसगढ़ में अछूतोद्धार यात्रा के लिए गांधीजी का छत्तीसगढ़ आना और गंजडबरी के सतनामी आश्रम, रायपुर के जैतूसाव मठ में गांधी जी द्वारा की गई सभा, बिलासपुर के बैतलपुर के कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी की यादें आज भी जीवंत हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ में उनके कंडेल आने की खबर ने ही किसानों को जीत दिला दी थी। गांधीजी के छत्तीसगढ़ आगमन ने महिलाओं, विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों को देश प्रेम के नये जोश और ऊर्जा से भर दिया और प्रदेश में सत्य-अहिंसा, समरसता और सांप्रदायिक सद्भाव की अलख जगायी। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि हम सब गांधीजी के पदचिन्हों पर चलते हुए ‘नया छत्तीसगढ़‘ गढ़ेंगे और उनके ग्राम स्वराज्य के सपने को साकार करेंगे।

एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुएअपने संदेश में कहा है कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

जयंती कार्यक्रम में गणेश योगी, अशोक सिंह ठाकुर, नीलकंठ साहू, चोवा साहू, मोहित महेश्वरी,गोपाल चंद्रवंशी,रामचरण पटेल, रामफल कौशिक, कृष्णा साहू, शितेश चंद्रवंशी, दिनेश कोसरिया, मुकेश सिन्हा, कन्नु आमदे,राहुल सिन्हा, जलेश्वर यादव, सुखदास पटेल अजीत साहू, बहोरन कौशिक, भरत बर्मन, दामोदर चंद्रवंशी, पूरण नाथ योगी, पिलाराम कौशिक मृत्युंजय वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Next Post

पंडरिया में पहली बार आयोजित हुआ महिला ग्रुप द्वारा दो दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव

Mon Oct 3 , 2022
कुंडा प्रदीप रजक नगर मे स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया के तत्वाधान मे 2 दिवसीय सफल आयोजन अभिव्यक्ति गरबा पंडरिया 2022 का आयोजन समुदायिक भवन पंडरिया के प्रांगण मे किया गया जिस मे नगर की सभी मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया इस आयोजन की खास बात यह थी […]

You May Like