Explore

Search

May 19, 2025 10:14 pm

Our Social Media:

भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

कवर्धा:-यूकां.जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोशले,वि.स.अध्यक्ष कवर्धा – पंडरिया वाल्मिकी,तेजस्वी के साथ सैकडो कार्यकर्ता भारत जोड़ों युवा संकल्प समारोह में हुए शामिल

राजधानी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में आनंद सिंह ने निभाई सक्रिय भूमिका

आनंद सिंह के निर्देश पर 300 से अधिक कार्यकर्ता सामिल हुवे आयोजन में

सीएम बघेल सहित कई दिग्गजों की उपस्थिति में रायपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

प्रदेश में कांग्रेस की पुन: वापसी के लिए युवाओं में भरा गया जोश

कुंडा प्रदीप रजक

राजधानी रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के करीब 15 हजार से अधिक युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर के बूढ़ा तालब स्थित बलबीर सिंग इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के भी करीब 300 से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूवा कांग्रेस कबीरधाम जिले के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोशले, कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा और पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष तेजस्वी चंद्रवंशी के सयुक्त नेतृत्व हिस्सा लेने पहुंचे। जिसकी पूरी कार्य योजना व युवाओं को रायपुर तक ले जाने कार्यक्रम का संचालन जिले में आनंद सिंह के मार्गदर्शन हुआ। हालांकि इस आयोजन को सफल बनाने आनंद सिंह विगत एक सप्ताह से रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे साथ ही जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सीतेश चंद्रवंशी की मुख्य टीम भी इसमें शामिल रही। इस समारोह में युवका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके मंत्रीगण, विधायक व सैकडो ंवरिष्ट कांग्रेसी भी सामिल हुए। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवाशन के आव्हान पर और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आयोजन भारत जोड़ों युवा संकल्प समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेशभर के कोने-कोने से आए करीब पंद्रह हजार से भी अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन खास तौर पर राहुल गांधी के द्वारा देशभर में संचालित भारत जोड़ों यात्रा के संदेशों से प्रदेश के युवाओं के माध्यम से उनकी सोच और विचारों को जन-जन तक ले जाने के उद्देश्य पर केन्द्रित था। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पुन: कांग्रेस की वापसी कराने युवाओं द्वारा बूथ वार सदस्यता हेतु सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी इस समारोह में किया गया जिसका उत्घाटन मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवाशन व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

सीएम श्री बघेल ने युवाओं में भरा जोश

उक्त आयोजन में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने यूवा कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि आप सभी युवा राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक ले लाएं ताकि देश में भाजपा द्वारा देश भर में फैलाए जा रहे डर,भय, सांम्प्रदायीक राजनीतिक, महंगाई, बेरोजगारी को रोका जा सके। वही कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री उमेश पटेल, धनेंद्र साहू, विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जोरदार उद्बोधन से युवाओं में जोश भर दिया। इनके अलावा कार्यक्रम में कई विधायक, मंडल अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान नव निर्वाचित युवा पदाधिकारी, वर्तमान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो की उपस्थिति में आयोजन भव्यता पूर्व संपन्न हुआ। समारोह में कबीरधाम जिले से यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोशले, विधानसभा अध्यक्ष कवर्धा वाल्मिकी वर्मा, पंडरिया अध्यक्ष तेजस्वी चंद्रवंशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सीतेस चंद्रवंशी के साथ दिनेश चंद्रवंशी, अस्वनी वर्मा, राजकुमार अंनत, सुनील जोशी,चंदन मानिकपुरी, प्रशांत खांडे, आरिफ खान, आनंद चंद्रवंशी, अजय बंजारे, सेलेश दिवाकर, पुडेंदर चंदवंशी, रामकृष्ण कृशे, मुकेश यादव, दशरू निषाद, कन्हैया रजक, रमा विश्वकर्मा, चैन चंद्राकर, अकबर, दालचन्द, किशन, आकाश सहित अन्य पदाधिकारी और सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

साई धाम के 13वे वार्षिकोत्सव पर साई भक्तों ने 151लीटर दूध और जल से शिरडी वाले साई बाबा का किया दुग्धाभिषेक,विधायक शैलेष पाण्डेय ने की पूजा अर्चना

Tue Nov 22 , 2022
बिलासपुर ।साईधाम नदी किनारे गोडपारा के 13 वे वार्षिकोत्सव पर साई भक्तों ने 151 लीटर दूध एवँ जल से शिरडी वाले साई बाबा का दुग्धाभिषेक किया ।श्री साई पालकी के साथ गाजे बाजे एवँ आतिशबाजी के साथ साई भक्तो ने नगर भ्रमण किया । जगह जगह भक्तो ने पालकी मे […]

You May Like