Explore

Search

July 4, 2025 10:20 pm

Our Social Media:

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा के 6 मंडलों की ली बैठक,विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने किया आव्हान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने आज जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में 6 मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया।
श्री चंदेल आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर एवं बिलासपुर रेल्वे मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तरीय बैठक निरंतर करते रहे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी आवाज पहुॅचती रहे। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर करते रहे। अब चुनाव का समय नजदीक आ गया है। मंडल के पदाधिकारियों के मध्य कार्यो का विभाजन हुआ है, ताकि हम सब मिलकर किसी एक नेतृत्व में काम बखूबी करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए है। उन्होंने सभी समाजों व देश के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है। जन-जन तक इन कार्यो को पहुॅचाने का दायित्व आप सभी का है। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संपर्क कर संवाद के माध्यम से उनकी राय लें। हमारे और भी संगठन है उन्हें भी इसी प्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करनी चाहिए। जनसंपर्क कर संवाद के माध्यम से जनता का समर्थन हासिल करने की सलाद दी।

Next Post

अपना एमपी गज्जब है..(82) "मामा" के दहेज में कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियां

Wed May 31 , 2023
अरुण दीक्षित यूं तो अपने देश में दहेज लेना और देना दोनों ही गैरकानूनी हैं। लेकिन फिर भी यह काम खुलेआम हो रहा है।आम आदमी की बात तो छोड़िए खुद सरकारें भी अपनी कन्यादान योजना के तहत “दहेज” दे रहीं हैं।पर कभी आपने यह सुना कि “कन्यादान” के बाद कन्या […]

You May Like