Explore

Search

July 4, 2025 6:22 pm

Our Social Media:

सामाजिक परिवर्तन चाहने वाले व्यक्ति नए विकल्पो पर विचार करें,एक सामाजिक चिंतन पर पढ़ें आचार्य पंडित घनश्याम के विचार

_

साहू समाज के बुद्धिमान व्यक्ति परशुराम को अपना पूर्वज, मानते हैं! इसलिए ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे सभी मांगों का समर्थन करेंगे और उनकी रैलियों में भीड़ बढ़ाकर स्वयं को धन्य मानेंगे !_

(अ) जो भक्त भाजपा समर्थक हैं, वे जनसंख्या के हिसाब से “हमारी हिस्सेदारी” को भी अनावश्यक मानते हैं। वे चाहते हैं कि आरक्षण खत्म कर दिया जाए और योग्यता के हिसाब से नौकरी मिले! जबकि मठ और मंदिरों में सदियों से बिना किसी योग्यता परीक्षा के ब्राह्मण वर्ग काबिज़ हैं। उनके लिए ये धार्मिक स्थल एटीएम मशीन की तरह है। जब भी पैसे की जरूरत होती है, वे निकाल लेते हैं।

(ब) जो कांग्रेस भक्त हैं, वे आरक्षण समर्थक हैं, किन्तु वे भी ब्राह्मणों का विरोध नहीं करेंगे, क्योंकि भविष्य में उनको भी उच्च वर्ग से वोट चाहिए और उन्हें भी जनता को मूर्ख बनाकर लूटना और अपना राजकाज करना है!

*_साहू समाज के राष्ट्रीय/ प्रांतीय संगठनों के पदाधिकारी किसी प्रकार के आंदोलन के लिए इसलिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि उनको ब्राह्मणों का आशीर्वाद चाहिए!_*

_कोरोना में किसी भी बाबा ने कोई चमत्कार नहीं दिखाया। सभी भगवान अंतर्ध्यान हो गए थे। लेकिन अब फिर बाबाओं का बड़ा बड़ा पंडाल सजने लगा है। साहू समाज के भक्त जन करोड़ों रुपए दान करके कृतार्थ हो रहे हैं! वे न तो अपने समाज के युवाओं को पुरोहिती का प्रशिक्षण दिलाएंगे और न उनको सेवा का अवसर देंगे!_

*_शिक्षा और संस्कार, स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक न्याय और सुरक्षा, रोजगार और व्यापार, उच्च शिक्षा हेतु कोचिंग, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर कोई भी सामाजिक संगठन कार्य नहीं करना चाहता! सारे संगठन वंशवाद से ग्रसित हैं। कहीं पर भी नैतिकता जीवित नहीं है। पैसा देकर पद खरीदने वालों की होड़ लगी है। पद, नाम, बड़ाई पाने के लिए सभी स्त्री पुरुष आतुर हैं।_*

कुछ समझदार लोग नेताओं की चमचागिरी और राजनीतिक पार्टियों के आयोजन में दरी बिछाने, जूता चप्पल उठाने, झंडा लेकर नारा लगाने में बड़ा गर्व महसूस करते हैं! ऐसी हीन मानसिकता वाले लोगों से किसी बड़ी क्रांति की अपेक्षा नहीं कर सकते!_

*_जिन्हें सामाजिक परिवर्तन, सुधार, बदलाव या नव निर्माण की चिन्ता हो, वे सामाजिक जन कुछ नए विकल्प पर विचार करें!_*

पं. घनश्याम प्रसाद साहू_

_सम्पर्क: 07987278335_: Pt. Ghanshyam prasad sahu. Ex. Army man. Aacharya.. Kawardha

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम ,कृषि विज्ञान केंद्र में किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने कहा :जल,जंगल,जमीन बचाना हम किसानों का प्रथम कर्तव्य

Mon Jun 5 , 2023
  बिलासपुर।कृषि विज्ञान केन्द्र  मे  विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर सरकंडा स्थित ठाकुर छेदी लाल बैरीस्टर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा.आर. के.एस. तिवारी के मार्गदर्शन मे पर्यावरण के लिये जीवन शैली के अंतर्गत कृषकों हेतु जागरवना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें जिले के 75 कृषको ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन करते […]

You May Like