Explore

Search

July 4, 2025 12:06 am

Our Social Media:

रायगढ़ में उप अभियंता ऋषि राठौर पर आखिर किसकी कृपा दृष्टि ?दो साल पहले हुआ था तबादला मगर अभी तक नही हुए रिलीव

 

रायगढ़।हमेशा विवादों के घेरे में रहने वाले नगर निगम रायगढ़ में जमे उप अभियंता ऋषि राठौर का ट्रांसफर लगभग सवा दो साल पूर्व हो चुका है किंतु आखिर क्यों अब तक नहीं हो रहे रिलीव किसकी कृपा दृष्टि बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 23/01/2021 क्रमांक 14 – 1/ 2021 राज्य शासन द्वारा निम्नलिखित अधिकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से सामान्य सेवा एवं निबंधन के अधीन अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत क्रमांक 52 नाम के सम्मुख कालम 5 नवीन पदस्थापना अंकित स्थान पर तत्काल प्रभाव से करता है। ऐसा आदेश जारी हुए सवा दो साल से अधिक हो चुका है। जिसके तहत ऋषि राठौर उप अभियंता नगर पालिका निगम रायगढ़ से राज्य शहरी विकास अभिकरण नवा रायपुर में स्थानांतरण हो चुका है किंतु अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया जाना संदेह को जन्म देता है।

Next Post

विवादित फिल्म "आदि पुरुष" के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने विविप और बजरंग दल ने की मांग

Mon Jun 19 , 2023
बिलासपुर, 19 जून 2023। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय पदाधिकारियों ने सिनेमाघर में चल रहे आदिपुरुष फिल्म में जिस तरह से प्रभु श्री राम और बजरंगबली को लेकर संवाद किया गया है उसे हिंदू आस्था के खिलाफ बताते हुए फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग […]

You May Like