Explore

Search

July 4, 2025 5:59 pm

Our Social Media:

आईजी आनंद छाबड़ा सिर्फ एक माह रहे ,अब वे प्रदेश के खुफिया चीफ बने,अजय यादव होंगे बिलासपुर के नए आईजी

बिलासपुर।। एक माह पहले ही बिलासपुर आईजी बनाए गए आनंद छबड़ा अब प्रदेश के खुफिया चीफ होंगे वही अजय यादव को बिलासपुर आईजी बनाया गया है। प्रदेश  सरकार ने प्रदेश के दो आई पी एस का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार खुफिया चीफ अजय यादव को बिलासपुर का आईजी बनाया गया है। उनके स्थान पर बिलासपुर आईजी डॉ. आनंद छाबडा को प्रदेश  का नया खुफिया चीफ बनाया गया है। डा छाबड़ा  तीन साल तक खुफिया चीफ रह चुके हैं।
आनंद छाबड़ा 2001 के आई पी एस अधिकारी है। वे महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर, चांपा, कवर्धा एसपी रह चुके है। वे स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो में डीआईजी रहने के अलावा प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ और रायपुर आईजी दोनों पदों पर एक साथ रहे। रायपुर के बाद वे दुर्ग रेंज के आईजी रहे। उनकी पत्नी छत्तीसगढ़ कैडर की भारतीय वन सेवा की अफसर है। वही बिलासपुर आई जी बनाए गए
अजय यादव 2004 बैच के आई पी एस अधिकारी है। इस समय वे  प्रदेश के खुफिया चीफ होने के साथ ही रायपुर रेंज के आईजी भी है।  अजय यादव जिला सरगुजा, नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ रहे हैं। नक्सल इलाकों में भी पुलिस सर्विस का मौका उन्हें मिला। कांकेर एसपी रहने के दौरान उनके कार्यकाल में 15 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। आनंद छाबड़ा एक अगस्त को बिलासपुर आईजी का प्रभार संभाला था ।वे सिर्फ एक माह ही बिलासपुर में पदस्थ रह पाए ।

Next Post

महिला मोर्चा की बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन पर स्नेह दिवस - जयश्री चौकसे

Mon Aug 28 , 2023
बिलासपुर। भारतीय जनता महिला मोर्चा बिलासपुर ने रक्षाबंधन पर्व को जिला के सभी मंडलों में स्नेह दिवस के रूप में मनाएंगी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का कार्यक्रम को हम स्नेह दिवस के रूप में मना रहे है। इस […]

You May Like