Explore

Search

July 4, 2025 3:10 pm

Our Social Media:

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर।एक यादव एक समाज का शंखनाद करते हुए बिलासपुर युवा यादव समाज द्वारा आज 6 सितंबर 2023 को आराध्यदेव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य
शोभायात्रा और सम्मान समारोह संपन्न हुई।
लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान बिलासपुर से संध्या 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकली जिसमे भगवान श्री कृष्ण राधा की झांकी,राउत नृत्य,भजन मंडली, अखाड़ा के साथ यादव समाज की महिलाएं,युवा, बुजुर्गो की भारी संख्या में उपस्थिती में धार्मिक गीत संगीत के बीच नाचते गाते श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव की शोभायात्रा गोलबाजार,सदर बाजार,सिम्स चौक,देवकीनंदन चौक, बृहस्पति बाजार होते हुए लखीराम अग्रवाल आडीटोरियम में समापन हुआ जहां  अरूण साव सांसद,  रामशरण यादव महापौर, श्री अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्यटन मंडल, अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री, डा सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राजेंद्र शुक्ला अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी,  भुनेश्वर यादव,श्रीमती मीनू यादव, शिवशंकर यादव, पार्षद गण विजय यादव,लक्ष्मी यादव,प्रियंका यादव आदि अतिथि गण उपस्थित रहे। शोभायात्रा के प्रारंभ में भगवान श्री कृष्ण राधा जी की अमर अग्रवाल द्वारा पूजा अर्चना कर झंडी दिखाया गया।आई
स्वागत भाषण पूर्व पार्षद शैलेंद्र यादव ने तथा आभार प्रदर्शन युवा अध्यक्ष अमित यादव ने की संचालन सुनील यादव एवम् संदीप यादव द्वारा की गई।

 

 

Next Post

इंडिया स्टार्टअप कांफ्रेंस में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे अमन

Fri Sep 8 , 2023
— नई दिल्ली में स्टार्टअप केंद्रित राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में होंगे शामिल, सामाजिक उद्यमिता से लाखों लोगों को लाभान्वित करने पर युवा अमन का हुआ चयन, इग्नू विश्वविद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व। बागपत, उत्तर प्रदेश। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में समाज कार्य प्रथम वर्ष के छात्र, बागपत जिले के […]

You May Like