Explore

Search

May 20, 2025 12:18 pm

Our Social Media:

कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रिज करना बीजेपी की देश में मानसिक हार है, इलेक्टोरल बांड को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा: देश की जनता को सच भाजपा को बताना चाहिए

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रिज करने पर पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि ये बीजेपी की मानसिक हार है,शायद बीजेपी डरी हुई है इसलिए ये कार्य कर रही है,जिस तरह बीजेपी लोकतंत्र की लगातार हत्या कर रही है ये पूरा देश जानता है।बीजेपी का तानाशाही व्यवहार से देश की जनता और हर वर्ग परेशान है।कांग्रेस पार्टी को आर्थिक परेशानियों में डालना अत्यंत ग़लत है और हिटलर शाही है।

चुनावी चंदा को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि यह भाजपा की मानसिक हार को दर्शाता है। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ में अपराध चरम सीमा पर है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्र की सरकार महंगाई पर कुछ नहीं बोल रही है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर राज्य सरकार झूठे आरोप लगा रही है और मतदाताओं का ध्यान भड़काने के लिए एड और अदर जांच एजेंसियों का सहारा ले रही है। चुनावी चंदा का हिसाब देने के बजाय भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो मामला दर्ज किया गया है वह भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए किया गया। ईडी आईटी और सीबीआई का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि महादेव एक मामले में भाजपा बदले की कार्रवाई से राजनीति कर रही है। उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार काम कर रही है । भाजपा को बताना चाहिए कि किस एजेंसी से कितनी रकम चुनावी चंदा के रूप में भाजपा को मिली है। पूर्व विधायक श्री पांडे ने कहा है कि सामने लोकसभा चुनाव है, भाजपा के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। पेट्रोल डीजल और खाद्य सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी नौकरियों में केंद्र सरकार ने अभी तक एक भी भर्ती नहीं की है। युवाओं और महिलाओं के साथ केंद्र की सरकार ने 10 साल में लगातार छलावा किया है। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा की सरकार आज चुप क्यों हैं। भाजपा को चाहिए कि देश की जनता के सामने चुनावी चंदा का हिसाब उजागर करें एवं 10 साल में कितने युवाओं को केंद्र की सरकार ने नौकरी दी इसका खुलासा केंद्र की सरकार को करना चाहिए। श्री पांडे ने कहा है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। और जनता के सामने वोट मांगने के लिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए एड और आईटी का सहारा लेकर कांग्रेस नेताओं पर भाजपा सरकार की कार्रवाई की जा रही है और सरकारी सरकारी एजेंसियों का भाजपा दुरुपयोग कर रही है। श्री पांडे ने कहा कि शहर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं प्रदेश में हर दिन हत्याएं और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। और भाजपा के नेता मौन साधे बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भाजपा बदलेगी राजनीति से कार्रवाई कर रही है ताकि लोकसभा चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिले लेकिन प्रदेश की जनता देख रही है। भाजपा के भ्रष्टाचार का सच सामने आएगा। और इसका जवाब 7 मई को इस प्रदेश की जनता देगी।

Next Post

वन्दे मातरम् मित्र मंडल नेसपरिवार देखी आर्टिकल 370

Thu Mar 21 , 2024
बिलासपुर। वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने  गुरुवार को मैग्नेटो मॉल में पूरा थिएटर बुक कर सपरिवार आर्टिकल 370 देखकर धारा 370 की वास्तविकता को जाना। मित्र मंडल के संयोजक महेन्द्र जैन ने बताया कि फिल्म के निर्देशक आदित्य जांभाले ने बड़ी खूबसूरती के साथ देश का कलंक धारा 370 को […]

You May Like