Explore

Search

July 5, 2025 1:00 am

Our Social Media:

देवेंद्र यादव के पक्ष में राहुल गांधी की सभा आज, (कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में 5000 से ज्यादा कांग्रेसी होंगे शामिल

बिलासपुर ।  भारतीय  राष्ट्रीय कांग्रेस के  नेता ,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद  राहुल गांधी  का आज लोकसभा कांग्रेस उम्मीदवार  देवेंद्र यादव के पक्ष में सकरी में विशाल आमसभा आयोजित है, जिसमें जिले के  कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा एवं बिलासपुर विधानसभा के हजारों कांग्रेस जन सम्मिलित होंगे।

त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में 5000 से ज्यादा कांग्रेस जन, सैकड़ो वाहनों, बस ,चार पहिया वाहन, मेटाडोर, ट्रैक्टर आदि से सभा स्थल पहुंचेंगे, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने विशाल आम सभा को अभूतपूर्व सफल बनाने हेतु एक वृहद बैठक आयोजन किया, और राहुल गांधी  की सभा को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां प्रदान किया गया, साथ पूरे कार्यकर्ताओं को और हजारों कांग्रेस जनों को युवा जुझारू प्रत्याशी देवेंद्र यादव को विजई बनाने हेतु संकल्प दिलाया गयाll श्री  श्रीवास् ने बताया कि राहुल गांधी की सभा हेतु कांग्रेस जनों में बेलतरा बिलासपुर सहित पूरे जिले में अपार उत्साह है, साथ ही लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में हजारों कांग्रेस जन् सक्रिय हो गए हैं, जिससे चुनाव कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा हैl

Next Post

मोदी,भाजपा,आरएसएस संविधान को फाड़ कर फेंक देना चाहते है मगर मोदी तो क्या दुनिया की कोई भी ताकत भारतीय संविधान को खत्म नहीं कर सकती : राहुल गांधी

Mon Apr 29 , 2024
बिलासपुर। अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद  राहुल गांधी  ने आज यहां कहा कि आज का चुनाव सामान्य चुनाव नही है बल्कि यह  चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।  दलितों, आदिवासी और पिछड़ों को मिल रहे आरक्षण को बचाने का चुनाव है। भाजपा, आरएसएस और मोदी  […]

You May Like