Explore

Search

May 19, 2025 3:14 pm

Our Social Media:

“ठर्रा”के नाम पर सेनेटाइजर का लाइसेंस कैसे मिला?प्रचलित शराब के नाम पर सेनेटाइजर की बिक्री कहीं मुसीबत का कारण न बन जाये

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य की दो डिस्लरी को सेनेटाइजर निर्माण की स्वीकृति देते हुए लाइसेंस जारी किया गया था | इनमे से एक डिस्लरी का बाजार में आया सेनेटाइजर लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है | दरअसल सेनेटाइजर कोई उपभोक्ता या मेडिकल आर्टिकल के नाम से नहीं बल्कि प्रदेश में प्रचलित एक शराब के ब्रांड के नाम से उपलब्ध कराया गया है | सेनेटाइजर निर्माण में एल्कोहल की मात्रा के उपयोग की जानकारी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है | प्रदेश में सस्ते नशे के कारोबार और नशीली वस्तुओं का उपयोग करने वाले तत्वों की कोई कमी नहीं है | ऐसे तत्व अब इस सेनेटाइजर को अपने सेवन के लिए प्रयुक्त ना कर ले , इसका खतरा मंडराने लगा है |

दरअसल उत्तरप्रदेश , महाराष्ट्र और उड़ीसा में नशे के लिए सेनेटाइजर के सेवन की घटनाएं सामने आ चुकी है | इस प्रवृति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्क्त भी करनी पड़ी है | ऐसे में शराब के प्रचलित ब्रांड से मिलता जुलता सेनेटाइजर छत्तीसगढ़ में भी लोगों की जान का दुश्मन बन सकता है | उत्तर प्रदेश के मोहबा में 54 वर्षीय आलोक कुमार अहिरवार नामक शख्स की सेनेटाइजर के सेवन के बाद हाल ही में मौत हो गई थी |

शराब की तर्ज पर पी लिया सेनेटाइजर, अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत

कोरोना संक्रमण के बीच सेनेटाइजर के नाम पर शराब के ब्रांड के प्रचार-प्रसार से भी इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है | लोग हैरत में है कि सेनेटाइजर का नाम स्वीकृत करने वाली सरकारी एजेंसी ने आखिर कैसे शराब के ब्रांड के नाम पर अपनी मुहर लगा दी | छत्तीसगढ़ में नशाखोरी की प्रवृति पर रोक लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन जमकर पशीना बहा रहा है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में हुक्का बार पर रोक लगाकर नशे के कारोबार को तगड़ा झटका दिया था | लेकिन अब सेनेटाइजर के नाम पर शराब की ब्रांडिग कितनी जायज है , इसे लेकर सरकार को विचार करना होगा |

फ़िलहाल तो इस सेनेटाइजर के बाजार में आने के बाद जनता की अदालत में सवाल उठने लगे है | लोगों की दलील है कि शराब के ब्रैंड नेम पर बाजार में उपलब्ध पानी की बोतले और सोडा वाटर का सेवन किया जा सकता है | लेकिन इसी आधार पर सेनेटाइजर के उपलब्ध होने से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनेगी | जो घातक साबित हो सकती है | जानकार यह भी बता रहे है कि पंजाब , हरियाणा ,दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थित डिस्लरी में भी सेनेटाइजर का निर्माण जारी है | लेकिन इसके निर्माताओं को किसी प्रचलित शराब के नाम पर सेनेटाइजर के नाम की अनुमति नहीं दी गई है |

Next Post

विधायक शैलेष पांडेय के विरुद्ध एफआईआर होने के बाद भी जरूरत मन्दों ,गरीबो को मदद करना बंद नही हुआ बल्कि समर्थंक वार्डो में जा जाकर बांट रहे राशन

Wed Apr 1 , 2020
बिलासपुर । सरकारी बंगले में सैकड़ो की संख्या में जरूरतमंदों की भीड़ एकत्र हो जाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस द्वारा विधायक शैलेष पांडेय के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने के बाद भी लॉक डाउन से परेशान गरीबो व जरूरत मन्दों को मदद बदस्तूर जारी है । श्री पांडेय […]

You May Like