Explore

Search

May 19, 2025 7:08 pm

Our Social Media:

जेल से भागने के प्रयास में कैदी का पैर टूटा,एक की मौत

कोरबा जिले के कटघोरा उपजेल से रविवार सुबह दो कैदियों के जेल तोड़कर भागने की नाकाम कोशिश का मामला सामने आया है। दोनों कैदी बाउंड्रीवाल से कूद कर भाग रहे थे लेकिन 25 फीट दीवार से छलांग लगाने के कारण एक कैदी का पैर टूट गया। दर्द से कराह रहे कैदी की आवाज सुनकर वह पकड़ाई में आए। वहीं इलाज के दौराज दौरान एक कैदी की मौत हो गई। दूसरे की हालात गंभीर बनी हुई है। मृतक कैदी का नाम रमेश सोरठे है। दोनों ही चोरी के मामले में विचारधीन थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के कटघोरा उपजेल में चोरी के मामले में बंद दो कैदियों ने रविवार सुबह जेल की 25 फीट ऊँची दीवार फांद कर भागने की नाकाम कोशिश की। दोनों कैदियों ने दीवार से छंलाग तो लगा दी लेकिन कूदने की वजह से एक कैदी का पैर टूट गया। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कैदियों के भागते प्रहरी ने भी नहीं देखा। चोट लगने के कारण दर्द से कहरा रहे कैदियों की आवाज सुनकर प्रहरी की नजर पड़ी। घटना के तुरंत बाद दोनों को पकड़ लिया गया। घायल कैदियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पैर टूटे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें जेल से भागने की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। जिसके बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवार खड़े हो गए हैं।

Next Post

छठपर्व पर अवकाश घोषित करने के लिए पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

Sun Jul 14 , 2019
बिलासपुर । उत्तर भारतीयों का महापर्व छठ पूजा को सामूहिक रूप से मनाने के लिए *पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के संस्थापक एवं वर्तमान अध्यक्ष एस.पी. सिंह के नेतृत्व में स्थानीय विधायक, महापौर, कलेक्टर, नगर निगम, एस.ई.सी.एल, वन विभाग के साथ साथ छठ माता के भक्तों एवं माता की कृपा व […]

You May Like