Explore

Search

April 5, 2025 12:11 am

Our Social Media:

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कलेक्टर ने शहर के व्यापारियों को स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आने का किया आह्वान ,दुकाने बन्द करने के समय का सख्ती से पालन करने के लिए कहा

*कलेक्टर ने ली व्यापारी संघ की बैठक*

बिलासपुर 17 सितंबर 2020। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज शहर के व्यापारी संगठन, होटल एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं सामाजिक संगठनों की बैठक ली। प्रशासन के अनुरोध पर सभी ने स्वेच्छा से मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

बैठक में व्यापारी संघ ने कलेक्टर से मांग की कि शहर में दुकानें बंद करने का समय कम किया जाये। इस पर कलेक्टर डाॅ. सारंाश मित्तर ने कहा कि पूर्व से दुकानें बंद करने का निर्धारित समय रात्रि 8 बजे निर्धारित किया गया है। व्यापारियों ने जानकारी दी कुछ प्रतिष्ठान निर्धारित समय पर दुकानें बंद नहीं कर रहे है। कलेक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित समय का सख्ती से पालन करवाया जायेगा। कलेक्टर ने व्यापारियों से कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान में बिना मास्क के आने वाले किसी भी ग्राहक को सामान न बेचें एवं अपने प्रतिष्ठान में अनिवार्य रूप से सेनेटाईजर की व्यवस्था करें। उन्होंने ’’नो मास्क नो गुड’’ की व्यवस्था बनाने कहा। कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर को मास्क न पहने वालों पर कड़ाई से जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
बैठक में सेनेटरी ऐसोसिएशन, बिलासपुर व्यापारी संघ, हाॅटल व्यावसायी संघ एवं विजडम ट्री फाउन्डेशन ने 5-5 आॅक्सीजन सिलेण्डर देने पर सहमति जताई। इसी प्रकार सराफा ए

सोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ काॅमर्स, बिलासपुर पेट्रोलियम ऐसोसिएशन, व्यापारी संघ, संभागीय चेंबर आॅफ काॅमर्स आदि द्वारा शवों को सुरक्षित रखने के लिए एक-एक डीप फ्रीजर दिया जायेगा। कलेक्टर की पहल पर व्यापारी संघों द्वारा शहर में विभिन्न चैक चैराहों पर काढ़ा पिलाने की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री बी.एस.उइके, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल सहित विभिन्न व्यापारी संघों एवं समाजिक संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।

Next Post

शनिचरी रपटा में चाकूबाजी और बलवा कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया

Thu Sep 17 , 2020
बिलासपुर ।सरकण्डा शनिचरी रपटा में कल रात चाकूबाजी और बलवा कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को सरकण्डा पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल सूरज यादव का इलाज अपोलो में किया जा रहा है।एडिशनल एसपी […]

You May Like