Explore

Search

July 4, 2025 1:29 pm

Our Social Media:

संगठित होकर हमे काम करना है और 2023 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा की बैठक में कहा

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बाबा गुरूघासीदास, संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
बैठक को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं को मोर्चा को और मजबूत बनाना है, संगठित होकर हमें काम करना है और 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेंगे। वर्तमान सरकार द्वारा आरक्षण 16 प्रतिशत करने की घोषणा की थी लेकिन आज तक इस पर अमल नही किया गया है, जिसके लिये कार्य योजना बनाकर हम सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही बाबा गुरूघासीदास समाजिक न्याय और चेतना सम्मान को भी राज्य की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। यह सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की लगातार अवहलेना कर रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश चंद्रिकापुरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजनायें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए चलाई जा रही थी उसे राज्य की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है, जिससे गरीब तबके के लोगों को लाभ नही मिल रहा है जिससे उन्हें कॉफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

बैठक में मोर्चा प्रदेश महामंत्री दुर्गा महेश्वरी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अतीश सोनकर, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोर्चा प्रदेश जांगड़े वेदराम जांगड़े, प्रदेश मंत्री दयावंत धरबांधे, आत्माराम बंजारे, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश चंद्रिकापुरे, बिलासपुर मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, कोरबा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश टंडन, जांजगीर चांपा जिलाध्यक्ष मनहरण खूंटे, मोर्चा जिला महामंत्री योगेश बोले, पृथ्वीपाल राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिता पाटले, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सूर्या, रामनारायण भारद्वाज, सुधीर ललपुरे, मनीराम कोसले, कलेश्वर सूर्यवंशी, लक्की बंजारे, रवि मेहर, डीपी धृतलहरे, घनश्याम कमल, राजेश सूर्यवंशी, अयोध्या डहरिया, सुबोध लहरे, दुजराम तोसरिया, मदनलाल रात्रे, जय अवसरिया, विकासकांत, रामेश्वर भोई, सुरेश रात्रे, ततुलसी बघेल, फिरतू अनंत, जितेन्द्र अंचल, नाथुराम अहिरवार, ज्वाला कौशिक, दिलीप कोरी, रामू लाल अवधिया, सत्येन्द्र बंजारे, छेदीलाल रात्रे, नीतिन सोन, अशोक पाटले, अभिषेक राज, लव कुमार सूर्या, वेद रात्रे, मनोज लहरे, अमित कुमार बेरिया सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Next Post

शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मोपका समिति में धान खरीदी का शुभारम्भ किया

Tue Dec 1 , 2020
बिलासपुर । शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने धान खरीदी के पहले दिन मोपका सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारम्भ किया । धान मंडी,मोपका सोसाइटी में आज से भुपेश सरकार की धान खरीदी का शुभारंभ हुआ,किसान भाइयों में बहुत उत्साह देखा गया । शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने पुराने अनुभव […]

You May Like