Explore

Search

May 20, 2025 12:05 am

Our Social Media:

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने वेक्सिन लगवाने अपील की,मोर्चा की हुई बैठक

बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने कोविड-19 वेक्सीन लगवाने हेतु आमनागरिकों को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैय्यद मकबूल अली ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में आयोजित मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोर्चा के प्रदेश इकाई द्वारा कोरोना महामारी के वेक्सीन लगवाने हेतु पूरे प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले में भी आमनागरिकों को प्रेरित करने का दायित्व सौंपा है। इस हेतु मोर्चा द्वारा मस्जिदों, गुरूद्वारा, चर्च, मंदिर आदि धार्मिक पर पहुॅचकर लोगों को वेक्सीन लगवाने प्रेरित करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जवाबदारी सौंप दी गई है।
इस मौके पर बैठक में मोर्चा के जिला प्रभारी अमरजीत सिंह दुआ, डिम्पल सिंह, नवीन मसीह, सबा सम्स, नजीर खान, मोहम्मद हफीज, अनवर अशरफी, शाहिज रजा, सिकन्दर खान, अजय फ्रांसिस सुब्बा, मोहम्मद वसी खॉ, मोहम्मद हाफीज, निलेश मसीह, प्रमोद, बरकत अली, अमजद खान, नवशाद अली, कमलजीत अजमानी, इमरान खान, शेख जावेद, शाबिर खान, परवेज खान, हरजिंदर सिंह मक्कड़, संजय मसीह, शेखर मसीह, विवेक लाल, राज कुमार सरदार, रशीद उल्ला, खैरून निशा सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ भूपेश बघेल सरकार ने किया न्याय ,राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 4थी किश्त के भुगतान से यह बात स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस सरकार जो कहती है वह करती है

Mon Mar 22 , 2021
बिलासपुर । भूपेश बघेल सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी किसान या योजना की चौथी किस्त की राशि का भुगतान किए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के अध्यक्ष विजय केसरवानी व प्रमोद नायक ने आज यहां कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डाली […]

You May Like