Explore

Search

May 20, 2025 12:55 pm

Our Social Media:

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्या उपनगर में किया पौधरोपण

बिलासपुर। बढ़ते प्रदुषण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना आज की पहली प्राथमिकता है, उक्त उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता बेनी गुप्ता ने नगर भाजपा दक्षिण मंडल द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कही। । जिसमें प्रमुखता पीपल, बरगद, नीम, अशोक के वृक्ष लगाना चाहिए एवं उसकी देखरेख भी स्वयं करे तो निश्चित ही आने वाले समय की नजाकत को देखते हुए बहुत जरूरी है।भाजपा द्वारा पूरे जिले में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बिलासपुर नगर के सभी वार्डो, मंडलों एवं बूथ स्तर पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किये गये है। विद्या उपनगर शिव मंदिर के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर अमित तिवारी, ओंकार केशरवानी, शोभा कश्यप, दीपशिखा यादव, राजेश साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

सत्तारूढ़ दल में अंदरूनी गुटबाजी से शहर का विकास कार्य ठप्प ,भाजयुमो ने शहर विधायक पर लगाए आरोप

Wed Jun 30 , 2021
बिलासपुर । भाजयुमो के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह एवं कोषाध्यक्ष इंशु गुप्ता तथा शहर के विभिन्न मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी, मोनु रजक, आशीष तिवारी, नितिन छाबडा, मुकेश राव, वैभव गुप्ता ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि ढाई साल कांग्रेस की सरकार बने हो […]

You May Like