Explore

Search

July 4, 2025 5:13 pm

Our Social Media:

सद्भावना भोकवाधिराज और जोजवानंद अलंकरण तथा 13वां होली उत्सव 12 मार्च को होली मिलन समारोह

बिलासपुर – सद्भावना बिलासपुर का 13 वां वार्षिक सद्भावना भोकवाधीराज एवं सद्भावना जोजवानंद उपाधि अलंकरण अरुण साहू सांसद लोकसभा बिलासपुर तथा आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई कुलपति अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर सहित अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रामशरण यादव महापौर , प्रमोद नायक अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है। 12 मार्च शनिवार को शाम चार बजे से रात्रि सात बजे तक सीएमडी चौक स्थित होटल शिवा इंटरनेशनल में आयोजित होने वाले सदभावना होली उत्सव की शुरुआत परंपरा अनुसार श्री आर के गुप्ता एवम् टीम के ब्रज फाग से होगा। कार्यक्रम में हास्य व्यंग कवि सम्मेलन तथा भूले बिसरे फागुनी गीतों का सुमधुर संगीत का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन में परंपरा अनुसार स्व. डॉक्टर पालेश्वर प्रसाद शर्मा, स्व. श्री दाऊ मनहरण लाल अग्रवाल छतौना , स्व. श्री सेठ रामेश्वर प्रसाद बंसल बिल्हा, स्व. श्री कालूराम अग्रवाल रतनपुर, स्व. श्री प्यारे लाल यादव घाटोली, स्व. श्री बसंत शर्मा बिलासपुर , स्व. श्रीमती सुंदरी देवी श्रीवास्तव बिलासपुर की स्मृति में साहित्य कला समाजसेवा शिक्षा आदि क्षेत्र में चयनित लोगो को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने सदभावना संयोजक राजीव अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, शिवशंकर अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता एवम् श्रीमती अलका
अग्रवाल की सदभावना महिला टीम प्रयास रत है।

Next Post

भूपेश सरकार का बजट जन जन के लिए हितकारी है _रविंद्र सिंह

Wed Mar 9 , 2022
बिलासपुर ।छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रविन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा पेश किया गया बजट जन जन के लिए हितकर है। ये बजट गांव गरीब किसान मजदुर छाॅत्र व युवा वर्ग के उत्थान व विकास के लिए है । इस बजट मे राज्य के अधिकारियो एंव […]

You May Like