Explore

Search

May 20, 2025 12:20 pm

Our Social Media:

सकारात्मक कार्यों के लिए रीना ताम्रकार को मिला महिला शक्ति सम्मान 2021

बिलासपुर । महिलाओं के सम्मान तथा स्वाभिमान को समर्पित “विश्व संवाद परिषद” की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित महिला शक्ति सम्मानों की घोषणा की गई।
विश्व संवाद परिषद का गठन 2019 में भारत सरकार के ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में किया गया है। यह परिषद भारत सरकार के नीति आयोग में भी गैर लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत है जो फुटपाथ पर निवासरत बच्चो की शिक्षा,भोजन व स्वास्थ्य आदि सुविधाओं हेतु प्रयासरत हैं।
प्रत्येक वर्ष सामाजिक,स्वास्थ्य,शिक्षा आदि के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जाता है। इस सम्मान हेतु नॉमिनेशन पूर्णतः निःशुल्क है। इस वर्ष इस सम्मान को प्राप्त करने वाली अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कृतित्व व व्यक्तित्व के द्वारा केवल प्रदेश अथवा देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान अर्जित किया है इन्हें यह सम्मान यह प्रदान किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं को महिला शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया है इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ राज्य से इस सम्मान को प्राप्त करने वाली रीना ताम्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी के रूप में स्थानीय डी.पी.विप्र महाविद्यालय में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए ये सतत शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण,महिलाओं के स्वास्थ्य,पोषण,विधिक अधिकारों आदि के लिए विगत कई वर्षों से प्रयासरत हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के काल में इन्होंने भोजन वितरण,राशन वितरण, हस्त निर्मित मास्क वितरण,सैनिटाइजर वितरण,टीकाकरण आदि हेतु सतत जागरूकता अभियानों को आयोजित कर समाजसेवा के क्षेत्र में नव कीर्तिमान स्थापित किया है। महिलाओं की आंतरिक सुरक्षा हेतु ये अपनी स्वयमसेविकाओं के साथ निरन्तर प्रयासरत रहकर आंतरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारियां नगरीय,ग्रामीण तथा श्रमिक बस्तियों में निवासरत महिलाओं को प्रदान कर रही हैं।
सामाजिक क्षेत्र में विकास एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से किये जा रहे इनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। जिनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इन्हें “विश्व संवाद परिषद” द्वारा महिला शक्ति सम्मान-2021 प्रदान किया गया है। इस सम्मान में “विश्व संवाद परिषद” के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.श्याम पचौरी तथा चयन समिति में रिटायर्ड आईपीएस आनन्द पचौरी,आलोक दलेला एडवोकेट,चमन गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट,डॉ. श्रद्धा तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने होली की खुशियां घरौंदा पुनर्वास केंद्र में मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं और महिलाओं के साथ बांटी

Sat Mar 19 , 2022
बिलासपुर ।आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने होली की खुशियां डिपूपारा स्थित घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं औऱ महिलाओं के साथ बांटी। इस मौके पर उनके साथ अबीर गुलाल की होली खेली औऱ उन्हें महसूस नहीं होने दिया कि कभी वे अकेले हैं। संस्था की संरक्षिका रेणु गौतम […]

You May Like