Explore

Search

July 4, 2025 9:15 pm

Our Social Media:

16 मई को बड़ी संख्या में भाजपाई गिरफ्तारी देंगे , भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बनी रणनीति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा विविध सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अनुमति लेने की अनिवार्यता के विरोध में 16 मई को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय बिलासपुर में जेल भरों आंदोलन किया जायेगा इस आंदोलन को लोकतंत्र की रक्षा बताया गया है । जिसकी तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की कार्यसमिति बैठक पार्टी कार्यालय में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागु किए गए काला कानून का भारतीय जनता पार्टी पूरजोर विरोध कर 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेगी। श्री कौशिक ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चा में विफल हो चुकी है उसे अभी से डर सताने लगा है क्योंकि जिस प्रकार सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ रहा है कर्मचारी अधिकारी भी सरकार के कई निर्णयों से खफा है। इससे भयभीत होकर राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में काला कानून लाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसमें किसी भी प्रकार के आयोजन सार्वजनिक कार्यक्रमों जिसमें सभा जुलूस धरना प्रदर्शन आदि आयोजन हेतु अनुमति लेना अनिवार्य कर लोगों के अधिकारों को छिनने का षड़यंत्र रचा है इसका भाजपा विरोध करती है।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 16 मई को भाजपा द्वारा आयोजित राज्य सरकार के तुगलकी आदेश का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हुए सरकार के लागु काला कानून का उलंघन कर जेल भरो आंदोलन करेंगे। श्री अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश भर में धार्मिक आयोजन हुए उन आयोजनों में लोगों की बहुत बड़ी संख्या में सहभागिता एवं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की सरकार के प्रति नाराजगी, प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ भेदभाव केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा दिए जाने वाले डीए में 17 प्रतिशत का अंतर आदि अनेक घटनाओं से सरकार के प्रति लोगों में बढते आक्रोश के कारण कांग्रेस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता जाती दिख रही है। इसलिए डर के साए में काला कानून लागु कर लोगों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस काला कानून का विरोध करते हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने प्रदेश संगठन द्वारा चलाए आ रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर विस्तारक एवं सायबर विस्तारकों को 20 मई तक कार्य पूरा करना है, आमजनों से रूबरू होकर केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को बताना है। 16 मई को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सरकार के तुगलकी फरमान का विरोध किया जाएगा एवं सरकार के आदेश का उलंघन कर भाजपा कार्यकर्ता जेल भरों आंदोलन कर अपनी गिरफ्तारी देंगे बिलासपुर जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक का प्रस्तावना रखते हुए कहा कि 22 अप्रैल 2022 को छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश भर में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम जिसमें धरना प्रदर्शन, जुलूस, धार्मिक आयोजन आदि अनेक आयोजन हेतु आयोजन को शपथ पत्र के साथ आवेदन देकर अनुमति लेने का जो आदेश जारी किया है उस देश के खिलाफ आदेश का उलंघन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता 16 मई को बिलासपुर में जेल भरो आंदोलन कर गिरफ्तारी देंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि अमरजीत सिंह दुआ, बृजभूषण वर्मा, किशोर राय, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्णकुमार कौशिक, चंद्रप्रकाश सूर्या, दुर्गा प्रसाद कश्यप, राजेश सूर्यवंशी, यास्मीन खान, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, प्रबीर सेन गुप्ता, विनोद सोनी, विनोद सिंह, यदुराम साहू, रामलाल साहू, लालजी यादव, जुगल अग्रवाल, संदीप दास, सोमेश तिवारी, पेंगनलाल वर्मा, धनंजय त्रिपाठी दीपक सिंह, रामकुमार देवांगन, अनिल सिंह ठाकुर, लोकेशधर दीवान, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, पल्लव धर, डॉ.रजनीश पाण्डेय, हकीम मोहम्मद, लक्ष्मी प्रसाद कश्यप, सीमा पाण्डेय, श्याम कुमार साहू, अंकित गुप्ता, अशोक विधानी, विक्रम सिंह, समेत भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिणिगण उपस्थित थे।

Next Post

बदहाल होते जा रहा है राजा रघुराज सिंह स्टेडियम ,कल्चर सोसायटी के खाते में करोड़ो रुपए मगर खस्ताहाल स्टेडियम को संवारने के लिए पैसे नहीं

Tue May 10 , 2022
बिलासपुर ।(गोविंद शर्मा): शहर का एक मात्र क्रिकेट स्टेडियम बदहाल स्थिति में है ग्राउंड इस समय खोदापुर की यांदे ताजा कर रहा है जिस प्रकार बिलासपुर की जनता खोदापुर को देखी है उसी प्रकार अब ये रघुराज सिंह स्टेडियम हो गया है बच्चों की स्कूलों की छुट्टी लग गई है […]

You May Like