Explore

Search

May 20, 2025 7:01 am

Our Social Media:

चुनावी साल में भाजपा महिला मोर्चा हुंकार रैली पर पूरे प्रदेश की नजर,मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की रैली के द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर हो रहे जुर्म के विरोध में सरकार को आईना दिखाया जायेगा

 बिलासपुर /  चुनावी साल में भाजपा का कल 11 नवंबर को आयोजित महतारी हुंकार रैली पर पूरे प्रदेश की नजर है ।प्रशासन भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार बैठी है ।भाजपा महिला मोर्चा के इस रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री रेणुका सिंह, सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सांसद अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सहित  महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के  पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को लेकर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि प्रदेश में शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार,रेडी टू ईट से महिलाओं को बेरोजगार करना, स्व सहायता समूह की कर्जा माफी, प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप्प करना जैसे इन मुद्दों को लेकर वे महतारी हूंकार रैली का आयोजन कर रहे हैं।जगमल चौक से दोपहर डेढ़ बजे रैली के जरिए नेहरू चौक तक पैदल यात्रा की जाएगी। इसके बाद नेहरू चौक में तमाम बड़े भाजपा के नेता सभा को संबोधित करेंगे और  शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

शालिनी राजपूत ने बताया कि प्रदेश के आदिवासी अंचल में दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं जिस पर राज्य सरकार मौन बैठी हुई है। जशपुर जांजगीर सहित कई जिलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। वादाखिलाफी को लेकर यह महिलाओं की राज्य सरकार को चेतावनी है। इसके बाद भी भूपेश बघेल की सरकार नहीं चेती तो इस तरह के आंदोलन आगे भी किए जाते रहेंगे।बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने  कहा कि स्मृति ईरानी पूरे समय रैली में साथ में रहेंगी और नेहरू चौक में जाकर सभा को संबोधित करेंगी।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अपराध के मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश से भी आगे छत्तीसगढ़ निकल चुका है। एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश में स्थिति सरकार के हाथ से बाहर निकलने की बात कही। स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों द्वारा काला झंडा दिखाए जाने के आह्वान पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि अगर कल ऐसा होता है तो आगे कांग्रेसियों के भी कई आंदोलन होंगे उसमें भी इसी पैटर्न का उदाहरण पेश किया जाएगा।पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,विभाराव ,पूजा विधानी,जयश्री चौकसे आदि उपस्थित थे।

Next Post

Thu Nov 10 , 2022
Traffic Tail

You May Like