Explore

Search

May 23, 2025 6:12 pm

Our Social Media:

बड़ी खबर – – – विधायक शैलेष पांडेय को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी* *चार विधानसभाओं के पर्यवेक्षक बनाए गए

*राज्य प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने जारी किया आदेश*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के प्रभारी डॉ अजय कुमार द्वारा जारी पत्र में नगर विधायक शैलेष पांडेय को उनके संगठन में दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसमें अगरतला (सामान्य), रामनगर (सामान्य), टाउन बोर्डोवली (सामान्य), बनामालीपुर (सामान्य) शामिल हैं इन सीटों पर नगर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी ने नगर विधायक शैलेष पांडेय को मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था। नगर विधायक शैलेष पांडेय का कहना है कि आलाकमान ने जो जवाबदारी दी है उसमें वे खरे उतरेंगे, इसके लिए वे भरसक प्रयास करेंगे।

Next Post

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा दौरे को लेकर सभास्थल व हेलीपैड का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया निरीक्षण*

Thu Jan 5 , 2023
   zबिलासपुर।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा दौरे को लेकर सभास्थल व हेलीपैड का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया निरीक्षण 7 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के कोरबा लोकसभा में होने वाले दौरे को लेकर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव ने सभास्थल […]

You May Like