Explore

Search

May 20, 2025 7:13 pm

Our Social Media:

छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह  पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 के आयोजित बैठक मे शामिल हुए।

  • बिलासपुर। 
  • छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह  पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 के आयोजित बैठक मे शामिल हुए। आज छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 आयोजन हेतु  ज्ञानेश शर्मा . अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्षता में धरमपुरा स्थित आयोग कार्यालय में विशेष बैठक आहूत की गई। पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन राज्य के दिव्यांग जनों को प्रोत्साहित करने एवं उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से  19 से 20 फरवरी 2023 को वर्किंग वूमेन हॉस्टल वी आई पी रोड फुंडहर रायपुर कराए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें राज्य भर से दिव्यांगजन सम्मिलित होंगे।
  • बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ योग आयोग के  सदस्य  रविंद्र सिंह,  गणेश नाथ योगी,  राजेश नारा तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव  एम एल पाण्डेय प्रभारी अधिकारी  रविकांत कुम्भकार, पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कॉर्डिनेटर श्री जयंत भारती, डॉ मृत्युंजय राठौर एम्स रायपुर,  भोजेन्द्र साहू, छ. ग. हास्य योग प्रमुख  मूलचंद शर्मा, योग साधक  छबिराम साहू,  सी एल सोनवानी,  लच्छू राम साहू, श्रीमती ज्योति साहू सभी योग साधक गण उपस्थित रहे।

 

 

 

Next Post

सावधान..हर घर में कुसंग की मंथरा..न्यायप्रिय माता कैकयी भी नहीं बचीं- विजय कौशल जी महराज

Wed Feb 15 , 2023
बिलासपुर—लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवे दिन संत शिरोमणी ने राम वनगमन का जीवन्त संवाद पेश किया। राम सीता लक्ष्मण वन गमन की कथा सुनकर लोगों की आंखें सजल हो गयी। संत विजय कौशल ने बताया कि इस दुनिया में सब कुछ निर्धारित है। चाहे देवता […]

You May Like