Explore

Search

May 20, 2025 5:40 pm

Our Social Media:

मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश पदाधिकारी राजधानी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिले,कोंडागांव में 23 मई को प्रस्तावित समाज के महा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर आने का दिया न्योता

बिलासपुर।मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारीगण रायपुर में जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ,  बस्तर बाड़ा रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से जाकर मिले तथा मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के आगामी 23 मई को कोण्डागांव जिले के बड़े किनार में मानिकपुरी पनिका समाज के विकास चेतना हेतु आयोजित महासम्मेलन के संबंध में दोनों शीर्ष नेताओं से चर्चा कर उन्हें कार्यक्रम में आतिथ्य हेतु आमंत्रित किया गया। 

मुलाकात करने वालों में मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारी  ओमप्रकाश मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष  गजानंद दास कुलदीप प्रदेश संगठन प्रभारी  गोकुल दास मानिकपुरी प्रदेश उपाध्यक्ष, लोकनाय केवड़ा प्रदेश कोषाध्यक्ष, तुलसी दास प्रदेश सचिव,  मनोज दास प्रदेश प्रवक्ता,  शंकर दास महंत एवं शेखर दीवार सदस्य समन्वय समिति,  पी.डी. माणिक संगठन प्रभारी बिलासपुर संभाग,  अशोक मानिकपुरी युवा नेता, सरवन दास मानिकपुरी, श्रीमति वेदमति महंत, श्रीमती संतोषी महंत, श्रीमति किरण मानिकपुरी, श्रीमति निम्मी मानिकपुरी, श्रीमति मौना मानिकपुरी, श्रीमती चंदा मानिकपुरी, श्रीमति अनिता मानिकपुरी एवं पार्षद सुनीता मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

फर्जी नबर लिख चोरी का मोटर सायकल बिक्री करने वाले पर हिर्री पुलिस ने की कार्रवाई, मोटर सायकल सी.जी. 10 ए.ई. 7413 को किया गया जप्त

Mon May 15 , 2023
बिलासपुर।> चोरी का मोटर सायकल बिक्री करने वाले पर हिर्री पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए  मोटर सायकल सी.जी15.05.2023 को थाना हिर्री में मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है जो चोरी का होने का संदेह है। उक्त सुचना पर थाना प्रभारी […]

You May Like