
*लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने एमपी सरकार पर जनता की घोर उपेक्षा करने का लगाया आरोप*
*महानदी पुल का जायजा लेने के बाद रेस्ट हाउस बरही में पत्रकार वार्ता में बोले रघु ठाकुर- नई तकनीकी से 4 माह में बनते है नए पुल, 8 माह से बंद महानदी पुल, मदमस्त सरकार, परेशान आवाम*
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर शनिवार की दोपहर बरही-मैहर मार्ग स्थित बंद छोटी महानदी पुल की स्थिति का जायजा लेने पहुँचे, तदुपरांत बरही स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार, सरकारी तंत्र पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि जानबूझकर इस अंचल के विकास, यातायात में महत्त्वपूर्ण जीवनदायिनी महानदी पुल बंद किया गया है। 8 माह से बंद आवागमन से यह साबित हो रहा है कि यह सरकार की घोर लापरवाही है, सरकार, जिम्मेदार, सरकारी तंत्र इस क्षेत्र की जनता की घोर उपेक्षा कर रहे है, उन्होंने कहा कि 8 माह में तो नया पुल बनकर तैयार हो जाता है, अब नई तकनीकी आने से महज 3-4 माह में दिल्ली सहित अन्य महानगरों में फ्लाईओव्हर ब्रिज बनकर तैयार हुए है। इसके बाद भी 8 माह से बंद पड़े इस महानदी पुल की मरम्मत होना तो दूर अभी तक कोई कवायद नही की गई। इस क्षेत्र की उपेक्षित जन आवाज को भोपाल तक, सरकार बात पहुचाएंगे।
*निकालेंगे पद यात्रा, करेंगे सद्बुद्धि यज्ञ*
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि माफिया के सामने सरकार नतमस्तक है, सरकार के रिश्तेदार माफिया बन गए है, माफिया-राजनीति का मिलन होने से जनता की घोर उपेक्षा की जा रही है। सरकार तक इस घोर पीड़ा की आवाज पहुचाई जाएगी। जल्द ही महानदी पुल से आवागमन बहाल नही किया गया तो महानदी से बरही तक पदयात्रा निकालकर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा।
Wed Jun 14 , 2023
डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात किये सुप्रसिद्ध गांधीवादी, लोहियावादी, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर देश में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित हैं।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माता-पिता की संतान तथा कांग्रेसी पृष्ठभूमि परिवार के होते हुए भी डॉ.लोहिया की विचारधारा को बाल्यकाल में ही स्वीकार […]