Explore

Search

May 19, 2025 10:32 pm

Our Social Media:

भाजपा धर्म के नाम पर नहीं बल्कि विकास के नाम पर देश में वोट मांगती है,राज्य में 15 साल हमने सत्ता में रहकर खूब काम किए लेकिन जनता में बदलाव की इच्छा थी इसलिए सरकार बदल दी :डा रमन सिंह

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी  व्यापारी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह  ने बिलासपुर में रविवार को कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्म के नाम पर कभी भी चुनाव नहीं लड़ा और विकास के नाम पर वोट मांगे 2024 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी विकास के नाम पर ही वोट मांगेगी और सरकार बनाएगी विधानसभा चुनाव में भी 15 साल भारतीय जनता पार्टी के शासनकल  में कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों की बदौलत ही छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांगा जाएगा और भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में हम बहुमत प्राप्त कर पार्टी की सरकार बनाएंगे।

डा रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ भवन में  पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे करम किए हैं कि अब राम के नाम पर वैतरणी पार करना चाहते हैं मगर सरकार के करम भी तो अच्छा होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य का हवाला देकर डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि का बचाव किया और कहा कि डीजल पेट्रोल पर सरकार का नियंत्रण नहीं होता ।उन्होंने  मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा पर केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रण नहीं कर पाने के प्रश्न पर मोदी सरकार का बचाव करते हुए   कहा कि समस्या का हल हो जाएगा।

डॉ.रमन सिंह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का महा संपर्क अभियान लगातार जारी है पार्टी के नेताओं द्वारा समाज के सभी लोगों से भेंट कर उनसे संपर्क किया जा रहा है पार्टी के अलग-अलग मोर्चा द्वारा तथा केंद्रीय नेताओं द्वारा भी जनता से लगातार संपर्क किया जा रहा है अभी इसी महीने गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा राजनाथ सिंह का भी छत्तीसगढ़ दौड़ा होने वाला है पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बढ़ा है और विधानसभा चुनाव तक इस उत्साह को बनाए रखना है बूथ स्तर के कार्यकर्ता लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में जुटे रहेंगे जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा से लगातार जुड़ भी रहे हैं।

डा रमन सिंह से सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने  ने कहा था कि किसानों की आय 2023 तक दोगुनी होगी लेकिन  सच तो यह है कि तीन करोड़ किसानों ने खेती ही बन्द कर दिया है।  तो उन्होंने  कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए…खासकर उत्पाद की कीमत कम हो इसके लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। प्रत्येक किसान को सालाना 6 हजार रूपए  उनके खाते में प्रधानमंत्री डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 11 करोड़ किसानों को सीधे आर्थिक लाभ पहुंचाने का काम किया है। खाद की कीमत दुनिया में बढ़ रही है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने लागत मू्ल्य कम करने सभी प्रकार के खाद पर सब्सिडी देने का काम किया है। चाहे धान हो या अन्य फसल सभी फसलों पर प्रधानमंत्री ने एमएसपी 143 रूपए बढ़ाया है। पिछले 9 साल में प्रधानमंत्री ने किसानों के उत्पाद पर 890 रूपए समर्थन मूल्य बढ़ाया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भाजपा में शामिल होने की लगातार खबरों और श्री सिंहदेव द्वारा इस पर खुलासा किए जाने पर डा रमन सिंह  ने स्वीकार किया कि  भाजपा ने किया तो  प्रयास तो किया था । भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रवेश को लेकर कई बार बुलाया यह अंदर की बात है मगर  टीएस सिंहदेव सुलझे हुए व्यक्ति है। कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच मिलना जुलना हमेशा रहता है। फैसला उन्हें करना है। पार्टी का दरवाजा सबके लिए हमेशा खुला है। फैसला टीएस को करना है।

रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार ईडी का छापा पड़ रहा है। शराब,रेत और लैण्ड माफिया का बोलबाला है। राजनांदगांव में रेत माफियों ने श्मशान को भी नहीं छोड़ा। ट्रकों में रेत के साथ मानव कंकाल गिरा रहे हैं। राम नाम से बैतरणी पार नहीं होती इसके लिए सरकार के करम भी अच्छे होे चाहिए।उन्होंने  इस आरोप पर कि पार्टी का नारा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है लेकिन चुनाव के दौरान वोट राम,हनुमान और धर्म के नाम पर मांगा जाता हैं, कहा भाजपा ने विकास किया है..विकास के नाम पर प्रधानमंत्री वोट मांगते हैं। राम मंदिर  निर्माणका जनसंघ के जमाने से मुद्दा था।  देश की जनता राम मंदिर बनने से खुश है। केन्द्र सरकार का मात्र एक मुद्दा विकास,विकास और केवल विकास है। देश की जीडीपी बढ़ी है…इंग्लैण्ड को पछाड़कर हम दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। चुनावी मुद्दे के प्रश्न पर उन्होंने कहा हमारे पास मुद्दों की कोई कमी नहीं है। हमने पन्द्रह साल में बहुत काम किया है। देश की सरकार ने 9 साल में देश का तेजी से विकास किया है। भूपेश हमारा मुद्दा छीन नही सकते हैं। वे  साढ़े चार साल में  सिर्फ नरवा गरवा घुरवा बारी किया है। प्रदेश का विकास  काफी पीछे छूट गया है। विधानसभा चुनाव में टिकट काटने और देने तथा प्रत्याशी चयन का काम डा रमन सिंह का नही है ।विश्वगुरू के एक फोन पर यूुक्रेन का युद्ध रूक गया। फिर मणिपुर हिंसा क्यों नहीं रुक रही ?। डेढ़ महीने से मणिपुर जल रहा है। भाजपा नेता चुनावो और दौरों में मस्त हैं। उधर प्रधानमंत्री  मोदी अमेरिका यात्रा कर रहे हैं। इन सवालों को टालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या का हल जरूर निकल जाएगा।

Next Post

भाजपा देश के लिए अपशगुन,जितना नुकसान इनके कार्यकाल में देश को हुआ पहले कभी नही हुआ......आचार्य देवमुरारी बापू,राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी राज्यों के विधानसभा चुनाव लडेगी

Sun Jun 18 , 2023
संत समाज और धर्माचार्यों से चुनाव लड़ने का किया आह्वान….. बिलासपुर। राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य देव मुरारी बापू ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संजीदा है मध्यप्रदेश में 230 प्रत्याशी वहीं छत्तीसगढ़ में 60 […]

You May Like