Explore

Search

May 20, 2025 12:49 pm

Our Social Media:

बंगाल में हिंसा के खिलाफ भाजपा के तमाम नेता कल अपने अपने घरों में धरना पर बैठेंगे

बिलासपुर। पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कल 6 मई गुरूवार को धरना देगी। बिलासपुर जिले के भाजपा नेता टीएमसी के खिलाफ दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे के मध्य कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घर के बाहर धरने पर बैठेंगे और विरोध करेंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायवाल ने बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हिंसा और भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ व पार्टी कार्यालय पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि 6 मई को बिलासपुर जिले के भाजपा सभी नेता कार्यकर्ता पूरे बिलासपुर जिले में भी टीएमसी के खिलाफ धरना देंगे। सभी बूथों, मंडलों, जिले के कार्यकर्तागण कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि बिलासपुर जिले में भाजपा के बंगाल हिंसा के विरोध में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी , विधायक मस्तूरी डॉ.कृष्णमूर्ति बांदी, विधायक बेलतरा रजनीश सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव कुमावत , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षिता पाण्डेय निवास स्थान पाण्डेय, पूजा विधानी , राजा पाण्डेय , अमरजीत दुआ, राजेश त्रिवेदी लवकुश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिके, मोहित जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक बिल्हा जनपद अध्यक्ष राधिका जितेन्द्र जोगी कोटा जनपद अध्यक्ष मनोहर राज , किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय , अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी , पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष यास्मीन खान राजकिशोर किशोर राय, बृजभूषण वर्मा, रूक्मणी कौशिक, जीवन पाण्डेय, रामप्यारी यादव, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, दीपमाला कुर्रे, एस.कुमार मनहर, शांति देवी मरकाम, राकेश चन्द्राकर, मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, कृष्ण कुमार कौशिक, चन्द्रप्रकाश सूर्या, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जयश्री चौकसे एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, स्थायी सदस्य, स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल के संगठन प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सहसंयोजक, प्रकोठ के जिला संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ प्रभारी व समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों के बाहर बैठकर धरना देंगे।

धरना के अंत में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में दिवंगत हुए सभी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी जायेगी।

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने भी पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की

Wed May 5 , 2021
बिलासपुर ।कोरोना काल में जान की बाजी लगा जिंदगी को खतरे में डाल समाचार संकलन में पत्रकारों को कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर का दर्जा दे उन्हे वेक्सिनेशन में प्राथमिकता देने की मांग लगातार की जा रही है इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह […]

You May Like