Explore

Search

May 20, 2025 12:32 pm

Our Social Media:

भाजपा का कल जरहाभाटा, हटरी चौक,तोरवा स्कूल ,सरकंडा सीपत रोड में धरना प्रदर्शन

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्डो में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर चलाए जा रहे वार्ड स्तरीय धरना प्रदर्शन के 6 वें चरण me 15 सितम्बर को दोपहर 1 बजे से सायं 5 जे तक आयोजित धरने में शामिल होंगे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल।
भाजपा पश्चिम मंडल के वार्ड क्र.9/21 में ओम नगर जरहाभांठा स्थित शिवनाथ मार्ग में, मध्य मंडल के वार्ड क्र.30/35 में किला वार्ड हटरी चौक जय माता दी डेयरी के सामने जूना बिलासपुर में, पूर्वी मंडल के वार्ड क्र.40/41 में विवेकानंद नगर तोरवा स्कूल के पास, भाजपा उत्तर मंडल के वार्ड क्र.56/62 एवं 57/60 में संयुक्त रूप से आयोजित धरना स्थल वैदिक कान्वेंट स्कूल के सामने श्री गणेश सांई मंदिर के पास सीपत रोड सरकंडा में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार जीवनानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, मंडल संगठन प्रभारी विनोद सोनी, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन, रमेश लालवानी, मंडल महामंत्री लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, जगदीश पाण्डेय, श्रीकांत साहरे, शेखर पाल, वल्लभ राव, वार्ड प्रभारी शक्ति, शक्ति केन्द्र संयोजक व सहसंयोजक कलेश्वर सूर्यवंशी, मुकेश भारत, शेखर मसीह, सुब्रत मसीह, सुब्रत दत्ता, मोतीलाल गंगवानी, कांशी पटेल, गजेन्द्र निर्मलकर, राजू जाधव, दीपक कश्यप, शशीकांत तिवारी, दीपक यादव, विशाल ताम्रकार, आलोक भुरंगी, प्रदीप शुक्ला, अतुल बापते, दिनेश सिंह ठाकुर, ने वार्ड के नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

Next Post

कथित धर्मांतरण मामले में भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने सिविल लाइन थाने में की लिखित शिकायत

Tue Sep 14 , 2021
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी विधि विधायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक संजीव पाण्डेय, जिला संयोजक राकेश कुमार मिश्रा ने बेलतरा विधायक रजनीश सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ सिविल लाईन थाने जाकर अरूण पन्नालाल अध्यक्ष क्रिश्चन फोरम एवं गुरूविंदर सिंह चड्डा के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 153 […]

You May Like