Explore

Search

July 4, 2025 8:58 pm

Our Social Media:

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन कल आ रहे ,जिला पिछड़ा वर्ग के शपथ समारोह में शरीक होंगे


बिलासपुर ।खनिज निगम अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन का एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंच रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि दिनांक 18.09.2021 को दोपहर 12.00 बजे गिरीश देवांगन खरोरा से रवाना होकर दोपहर 2.00 बजे कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। जहां जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेंगे, इस अवसर पर अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, छ.ग.पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि सिंह ठाकुर, विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर नगर निगम बिलासपुर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। गिरीश देवांगन सायं 4.00 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

Next Post

सहकारवाद: आत्मनिर्भर भारत के लिए मोदी तंत्र

Sat Sep 18 , 2021
लेखक :अशोक बजाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकारवाद के उद्घोष से देश में सहकारी आंदोलन को नई आबोहवा मिली है। वे यह भलीभांति जानते है कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना सहकारिता से ही साकार होगी। श्री मोदी जी सदैव सामूहिक शक्ति पर ही बल देते है। सहकारिता भी सामूहिक शक्ति […]

You May Like