Explore

Search

April 20, 2025 3:51 am

Our Social Media:

कोयला चोरी का वीडियो वायरल करने वाले भाजपा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरुद्ध भाजयुमो उत्तर मंडल सरकंडा ने किया थाने का घेराव

बिलासपुर ।भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज एफ आई आर को  दुर्भावनावश झूठा बताते हुए   भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा द्वारा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी के नेतृत्व में आज सरकंडा थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई |

प्रदर्शन के बाद सीएसपी स्नेहिल साहू व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर मांग की गई की उस वीडियो को सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से शेयर किया है इसलिए वे सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ पर एफआईआर दर्ज करके पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करे | अगर ओपी चौधरी पर दर्ज की गई एफआईआर वापस नही होती है तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करके भूपेश सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेगा !

प्रदर्शन में  भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी , जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक ताम्रकार , मंडल महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार, अभिषेक साव , प्रकाश साहू , अभिषेक तिवारी ,रवि सिंह, शौर्य सराफ , तुषार साव , सागर यादव , देवर्षि बाजपेयी ,आयुष दुसेजा, यश कश्यप , आयुष कश्यप उपस्थित रहे।

Next Post

जिले भर के भाजयुमो मंडलों ने पार्टी नेता ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

Tue Jun 14 , 2022
बिलासपुर। प्रदेश की भूपेश सरकार पर तानाशाही के दम पर शासन चलाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री ओ.पी चौधरी के उपर प्रकरण दर्ज करने के विरोध में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिले भर के […]

You May Like