Explore

Search

August 20, 2025 12:46 am

Our Social Media:

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर भाजपा ने किया याद ,दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी महान विचारक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर एवं रेल्वे के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम मनाई।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया।
कार्यक्रम में विभा राव, जयश्री चौकसे, दीपक सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, चंदु मिश्रा, निम्मा जीवनानी, संदीप दास, अमित तिवारी, नारायण गोस्वामी, वल्लभ राव, गोपी ठारवानी, राकेश मिश्रा, संजय गुप्ता, रिंकु मित्रा, रोशन सिंह, महर्षि बाजपेयी, ऋषभ चतुर्वेदी, मोनू रजक, देवेश खत्री, नवीन उभरानी, मीना विश्वकर्मा, रजनी यादव, चंदना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, मीना गोस्वामी, नीता साहू, नीलम गुप्ता, अर्चना मल्लेवार, शकीना बेगम, मुकेश भारत, बीआर भट्ट, गणेश रजक, सुखवेंदर सिंह, दीपमाला झा, कमल कौशिक, अमित सोनी, किशोर शुक्ला, डब्बू राव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

गृह ऋण और अन्य प्रकार के लोन लेने वालों को अब बैंको का चक्कर काटना नही पड़ेगा ,स्टेट बैंक ने अलग से लोन शाखा व्यापार विहार में शुरू किया,घर खरीदने वालों के लिए कई रियायतो की घोषणा

Mon Sep 26 , 2022
बिलासपुर ।नया घर खरीदने या घर को मोडगेज रख नया निर्माण करने आदि के लिए लोन लेने हेतु बैंको का चक्कर काट काट कर परेशान होने वाले नागरिकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने बड़ी पहल की है और व्यापार विहार में अलग से लोन बैंक ही खोल दिया है […]

You May Like