Explore

Search

April 4, 2025 10:49 pm

Our Social Media:

ओ बी सी मुद्दे की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर तो बिलासपुर में भी भाजपा ओबीसी मोर्चे की हो गई संभागीय बैठक

बिलासपुर। भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की संभागीय बैठक आहूत की गई ,जिसमें बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था।
उक्त संभागीय बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रम जो 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक गांव गांव चलो ,घर घर चलो अभियान की तैयारी पर चर्चा की गई..!
ओबीसी मोर्चा के द्वारा इस कार्यक्रम को प्रदेश भर में चलाने हेतु प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर पर टीम का गठन किया है..!
प्रत्येक मंडल के शक्ति केंद्र एवं बूथ इकाई तक ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता पहुचेंगे और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी और राज्य के भूपेश बघेल सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी ।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर  रामदेव कुमावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सुनीता मानिकपुरी ,संभागीय प्रभारी दिलेंद्र कौशिल, जिला अध्यक्ष बिलासपुर कृष्ण कुमार कौशिक, जिला अध्यक्ष गौरेला पेंड्रा मरवाही संदीप जयसवाल ,जिला अध्यक्ष मुंगेली उदय जयसवाल ,जिलाध्यक्ष सक्त कीर्तन चंद्रा, जिला महामंत्री रायगढ़ मनोरंजन साहू, जिला महामंत्री कोरबा दीपक जयसवाल, जिला मंत्री राजेन्द्र साहू बिलासपुर,जिला महामंत्री दुर्गेश यादव शिव गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति,सत्यनारायण चंद्रा, उपेश यादव,डॉ रोहित साहू, रमेश कुमार महतो,पहलाद जायसवाल, आशीष गुप्ता, मनीष गुप्ता, भोजराम साहू राकेश चंद्राकर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

छत्तीसगढ़ के पत्रकार कृष्ण नागपाल को महाराष्ट्र शासन ने किया पुरस्कृत. पुरस्कार, विश्राम नहीं अथक परिश्रम करते आगे बढ़ने की शक्ति और प्रेरणा देता है- नागपाल...

Sat Apr 1 , 2023
नागपुर से प्रकाशित होने वाले समाचार-पत्र ‘राष्ट्र पत्रिका’ के प्रधान संपादक कृष्ण नागपाल को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के द्वारा पत्रकारिता के शीर्ष ‘बाबूराव विष्णु पराडकर स्वर्ण पुरस्कार’ से नवाजा गया है। मुंबई में स्थित रंग शारदा ऑडिटोरियम में आयोजित अत्यंत गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश और देश की कई […]

You May Like