Explore

Search

May 20, 2025 2:43 pm

Our Social Media:

मणिशंकर पांडेय विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने

बिलासपुर।

शहर के मणिशंकर पाण्डेय को विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया  गया है। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने जारी किया है। विश्वव्यापी ब्राम्हण एकता महासंघ भारत सरकार मान्यता प्राप्त संगठन है।नियुक्त पत्र में बताया गया है कि मणिशंकर को संस्थापक पंडित सुभाष चन्द्र दीक्षित और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश दुबे की सहमति से छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

संस्था से जारी नियुक्ति के अनुसार सामाजिक गतिविधियों में लगातार ब्राम्हण समाज समेत देश और अन्य जनहित मुद्दों को लेकर मणिशंकर पाण्डेय की भूमिका हमेशा प्रभावित करने वाली रही है। अलग अलग मंच और माध्यमों से उन्होने समाज की आवाज को हमेशा बुलन्द किया है। लेखन और सामाजिक गतिविधियों में मणिशंकर की भूमिका बहुत प्रभावशाली साफगोई वाली है। छत्तीसगढ़ में संगठन की जिम्मेदारी लेने के साथ ही संगठन को पूरा विश्वास है कि पाण्डेय अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे।

Next Post

कोंडागांव के बड़े केनार में आयोजित मानिकपुरी पनिका /पनका के सामाजिक सम्मेलन में कांग्रेस ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री ,सांसद ,विधायक समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में हुए शामिल

Wed May 31 , 2023
कोण्डागाँव मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा कोण्डागांव के बढ़े केनार में आयोजित सामाजिक मंच पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दोनों प्रदेश अध्यक्ष ने मंच साझा किया। मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ द्वारा विगत दिवस कोण्डागांव के बड़े कनेरा में सामाजिक चेतना महासभा के सामाजिक मंच पर प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like