Explore

Search

May 20, 2025 12:38 pm

Our Social Media:

गोबर घोटाले ने बिहार के चाराघोटाला को पीछे छोड़ा – विधायक रजनीश सिंह

बिलासपुर।राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना गौठान और गोबर खरीदी में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने इसकी तुलना बिहार में हुए चारा घोटाले से कर दी विधानसभा के मानसून सत्र में भी भाजपा ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जिस पर बचाव करते हुए कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू घिरते हुए नजर आए थे वे अपने जवाब से विपक्ष को संतुष्ट करने में असफल रहे आज इसी मुद्दे पर हमला तेज करते हुए मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि गौठान निर्माण और उसके रख रखाव में १३०० करोड़ के भ्रष्टाचार हुए हैं इसी तरह गोबर खरीदी में भी ४२९ करोड़ का घोटाले किए गए हैं सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा पटल पर कृषिमंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि ४२९ करोड़ गोबर भुगतान के एवज में महज १७ करोड़ रूपए मूल्य की बर्मी कंपोस्ट की बिक्री की गई है ऐसे में हमारा आरोप है कि शेष बचे ४२९ करोड़ रुपए के गोबर उत्पादों का क्या हुआ वे कहा है कौन सी स्थिति में हैं ? उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के ९७९० गौठानो में से ३९९० गौठानों का भौतिक सत्यापन किया है जिसमे पाया कि किसी भी गौठानो में ना गाय है और ना ही गोबर है गौठनो में भारी बद इंतेजामी के हालात है इसी बदहाली के कारण अक्तूबर २०२२ में सिर्फ तीन गौठानो में १५० गौउवंशो की मृत्यु हो गई स्वयं मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र अचानकपुर गौठान में २५ गौवंशो की हत्या हो गई आदर्श गौठान सचादुर में हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने ४०- ५० गौवंश चुरा कर ले गए इधर सरकार २ रुपए में गोबर खरीद रही उधर १० रुपए में घटिया खाद खरीदने किसानों को मजबूर कर रही।

Next Post

पचपेड़ी के बूथ सेंटरों में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Sun Jul 30 , 2023
बिलासपुर।मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत पचपेड़ी बूथ क्रमांक 256 में मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम सुनी गई। मस्तूरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 255 256 257 लोहराबोर एवं पचपेड़ी के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की मन की बात सुनी आज के मन की बात की कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like