Explore

Search

August 24, 2025 12:10 pm

Our Social Media:

राघवेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव बनाए गए

बिलासपुर ।प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा  छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित किया गया गया है जिसमे बिलासपुर के सक्रिय और कांग्रेस संगठन के प्रति कालेज जीवन से ही समर्पित राघवेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश सयुंक्त महा सचिव बनाया गया है । राघवेन्द्र सिंह  छाॅत्र जीवन से ही काफी सक्रिय है। संभाग के सबसे बङे महाविद्यालय सी एम ङी कालेज के छाॅत्र संघ अध्यक्ष  रहने के बाद  राघवेंद्र सिंह भारतीय राष्ट्रीय छाॅत्र संगठन बिलासपुर शहर अध्यक्ष, एन एस यु आई जिलाध्यक्ष ग्रामीण, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता व बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेंटी महामंत्री के साथ ही लोकसभा जनजागरण अभियान समिति के प्रभारी की जिम्मेदार निभा चुके  है ।प्रदेश संयुक्त सचिव  की जिम्मेदारी मिलने पर श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने मेरे ऊपर भरोसा करते हुए पार्टी संगठन में मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतर कर दिखाएंगे एवम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 प्लस का  जो लक्ष्य दिया है उसे पूरा करने वे अपने समस्त साथियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूरा मेहनत करेंगे ।उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओ के प्रति आभार जताया है।

Next Post

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल बिलासपुर में लेकिन स्थानीय मीडिया को राष्ट्रपति के कार्यक्रम से दूर रखने का फरमान

Thu Aug 31 , 2023
बिलासपुर।गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 11 बजे रजत जयंती सभागार में आयोजित किया जाएगा समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की विजिटर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होगी लेकिन राष्ट्रपति के कार्यक्रम को कवरेज करने से स्थानीय मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया […]

You May Like