Explore

Search

May 22, 2025 11:45 pm

Our Social Media:

टिकट काटने के बाद जले में नमक छिड़कने जैसा व्यवहार ,भाजपा ने रजनीश सिंह को बेलतरा का चुनाव संचालक और विक्रम सिंह को सह संचालक बनाया

बिलासपुर। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट से वंचित करते हुए उन्हें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव संचालक बना दिया है। भाजपा ने इस बार बेलतरा से सुशांत शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया है ।पार्टी ने बिल्हा जनपद के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर को चुनाव सह संचालक बनाया है। भाजपा को शायद यह डर सता रहा था कि टिकट काट देने के बाद रजनीश सिंह और टिकट के दावेदार विक्रम सिंह पार्टी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के पक्ष में प्रचार करने के बजाय कहीं घर न बैठ जाएं लेकिन रजनीश सिंह का टिकट पार्टी ने चार अन्य ठाकुरों को प्रत्याशी बनाए जाने के कारण काट दिया जिसके लिए रजनीश सिंह का कोई दोष नही था।  पार्टी ने जातिगत समीकरण और दबावों के कारण रजनीश सिंह को बलि का बकरा बना दिया और चुनाव संचालक बनाकर पार्टी ने जले में नमक छिड़कने जैसा काम किया है ।

Next Post

प्रियंका गांधी ने कहा:धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली पार्टियों को पहचाने और विकास करने वाली पार्टी को अपना समर्थन दें,गैस सिलेंडर में 5 सौ सब्सिडी के साथ 8 घोषणाएं की

Mon Oct 30 , 2023
बिलासपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यहां पुलिस मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से आवाहन किया कि वे धर्म की आड़ में लोगों को लड़ाने और वोट मांगने वालों से सावधान रहें तथा विकास करने वाली सरकार की पार्टी को अपना समर्थन दे। […]

You May Like