Explore

Search

July 5, 2025 12:31 am

Our Social Media:

होली मिलन पर काव्य गोष्ठी का आयोजन


बिलासपुर – वन्दे मातरम् मित्र मंडल की 137 वीं साप्ताहिक बैठक के साथ होली मिलन का भी आयोजन स्थानीय लिंक रोड स्थित उत्तर दक्षिण रेस्टोरेंट में किया गया,जिसमें नगर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी काव्य रचना प्रस्तुत कर उपस्थित जन समुदाय का मनोरंजन किया,कवियों ने हास्य,व्यंग्य, देश प्रेम के साथ श्रंगार रस एवं देश की वर्तमान परिस्थितियों, देश की राजनीति पर अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों के ऊपर अमिट छाप छोड़ी।

उपस्थित कवियों में विजय तिवारी,अमृत पाठक,विनय पाठक,मयंक दुवे,शैलेश गुप्ता,ओमप्रकाश भट्ट,बोधराम यादव,अशोक शर्मा,राजेंद्र रुंगटा डॉ शोभा त्रिपाठी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया।
सभी कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

*इस अवसर पर वन्दे मातरम् मित्र मंडल परिवार की सदस्या डॉ शोभा त्रिपाठी को उनकी विशेष उपलब्धियों के साथ डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित होने पर शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया*।
सदैव की भांति हनुमान चालीसा के साथ बैठक प्रारंभ हुई। पिछले सप्ताह हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मातृ शक्ति द्वारा फूलों के द्वारा होली खेली एवं हर्बल रंग के द्वारा तिलक लगाया गया।

अंत में शपथ ग्रहण एवं वन्दे मातरम् मित्र मंडल के दिवंगत साथी बलराम विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैठक का संचालन सह संयोजक अरविंद गर्ग ने किया।

Next Post

अबकी बार 4 सौ पार और आएगा तो मोदी ही के नारे बुलंद करने वाले भाजपा नेताओ,कार्यकर्ताओं के मन में अज्ञात डर भी सता रहा,दूसरी पार्टी के नेताओं को रातों रात पार्टी में शामिल कर टिकट भी दिए जा रहे तो उनका क्या होगा?

Mon Mar 25 , 2024
बिलासपुर। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता “अबकी बार 400 पार”का नारा जोर शोर से पूरे देश में फैला रहे है तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के मन में डर भी समाते जा रहा है । डर इस बात का कि पार्टी अपने समर्पित लोगो का […]

You May Like